Advertisment

Ranchi : कॉल करने के लिए मांगा फोन और हो गए नौ दो ग्यारह, तीन शातिर गिरफ्तार…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को चुटिया थाना की पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से 18 मोबाइल सहित कई समान बरामद किया है। इसके साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

Ranchi : कॉल करने के नाम पर फोन लेकर भाग गए थे अपराधी

बता दें कि 12 सितंबर को दो बाइक सवार अज्ञात अपराधकर्मियों ने चुटिया थाना अंतर्गत सिटी सेंटर के पास विक्रम कुमार नामक व्यक्ति के पास से फोन की छिनतई कर फरार हो गए थे। अपाराधकर्मियों ने सबसे छिनतई का अनोखा तरीका अपनाते हुए सबसे पहले विक्रम से फोन करने के लिए फोन मांगा। शख्स ने भी बिना कुछ सोचे अपना फोन दे दिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : रुको जरा ठहरो, अभी खत्म नहीं हुआ, ये है अनुमान… 

इसी दौरान कॉल करने के बहाना करते हुए चोर फोन लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। जिसके बाद भुक्तभोगी ने चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बी0एन0एस दर्ज कर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के देख-रेख में पुलिस उपाधीक्षक नगर रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

18 मोबाइल एवं एक मोटरसाइकल सहित कई सामान जब्त

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांड में छिनतई करने वाले बाइक सवार अपराधकर्मी अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभय की निशानदेही पर इनके द्वारा छिनतई किया गया 10 मोबाइल तथा छिनतई में इस्तेमाल मोटरसाइकल को बरामद किया। इसके साथ ही इनके सह-अपराधी राजा सिंह और अभिषेक पाठक को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ाया तस्कर, बोलेरो सहित… 

दोनों के के पास से छिनतई किया गया कुल 08 मोबाइल बरामद किया गया है। उक्त अपराधकनीयों के द्वारा छिनतई किया गया कुल 18 मोबाइल एवं एक मोटरसाइकल जल किया गया है। तीनों अपराधकर्मियों द्वारा छिनतई कर बेचे गए अन्य मोबाइल फोन को बरामद करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

 

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...