गया : नक्सलियों ने 4 लोगों को फांसी पर लटकाया, दो घर को बम से उड़ाया

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल

गया : जिला के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनबार गांव निवासी सरजू सिंह भोक्ता के घर को प्रतिबंधित नक्सलियों ने देर रात घर को बम लगा कर उड़ा दिया. साथ ही सरजू भोक्ता के दो बेटे सतेंदर सिंह भोक्ता दूसरा महेन्दर सिंह भोक्ता और पत्नी समेत एक अन्य को घर के बाहर फांसी पर लटका दिया.

वहीं नक्सलियों ने पर्चा चिपकते हुए लिखा है कि षडयंत्र के तहत चार नक्सली को पूर्व में ज़हर खुरानी कर मरवाया गया था. वे एनकाउंटर में नहीं मारे गए थे. विश्वघात का आरोप लगाते हुए चार लोगों को सूली पर चढ़ा दिया, और लिखा की गद्दारों को ऐसी ही सजा दी जाती है.

gaya1 22Scope News

वहीं नक्सलियों ने मारे गए अपने चार साथियों का ज़िक्र किया. उन्होंने अमरेश कुमार, सीता कुमार, शिवपूजन कुमार और उदय कुमार की हत्या को साजिश बताया. सीआरपीएफ व पुलिस के आलाधिकारी पर भी सवाल खड़ा किया है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच में जुट गई है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. क्योंकि बहुत ही निर्मम तरीके से हत्या की गई है. सूत्र बताते हैं कि घर में चार की हत्या हुई है. अन्य सदस्य का पता नहीं चल पा रहा है. बता दें कि एक तरफ पंचायत चुनाव है, वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों ने दहशत का माहौल बना दिया है.

रिपोर्ट: राममूर्ति पाठक

गुमला : पेड़ की एक ही डाली पर फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान

PMCH NMCH New Registration Counter: PMCH में शुरू हुआ खास रजिस्ट्रेशन...

PMCH NMCH New Registration Counter: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में राजधानी पटना के प्रमुख अस्पतालों में नई सुविधाएं...

Bihar E-Pink Bus 2026: बिहार में 5 AC ई-पिंक बसों की...

Bihar E-Pink Bus 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को और बेहतर बनाने की पहल की...

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...