बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की हत्या का विरोध, उग्र आन्दोलन की चेतावनी

रांची : बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की हत्या को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कमजोर शासन के कारण झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को आघात सहने की शक्ति प्रदान करे.

इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी ट्वीट कर राज्य सरकार पर निशान साधा. उन्होंने ट्वीट किया कि झारखण्ड में अपराधियों का तांडव चरम पर है और राज्य सरकार सिर्फ अवैध वसूली में लगी है. राज्य सरकार अविलंब अपराधियों को गिरफ़्तार करे अन्यथा आक्रोशित आंदोलन के लिए तैयार रहे.

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पलामू जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की हत्या कर दी गयी. सुमित की कनपटी के नीचे तेज धारदार नुकीला हथियार से गोदकर हत्या की गयी है. शव एनएच-98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहाड़ी मंदिर जाने वाले मोड़ पर उनकी कार से बरामद किया गया. इस हत्याकांड के विरोध में रविवार को हरिहरगंज बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया.

रविवार की सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने सुमित श्रीवास्तव को उनकी कार के अंदर देखा. कार लॉक थी संदेह होने पर इसकी सूचना पर परिवार के अन्य सदस्यों को दी गयी. सभी वहां पहुंचे और सुमित को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्ट :  मदन सिंह 

पार्कों को बंद करने की खबर के साथ ही जैविक उद्यान और पार्कों की ओर दौड़ पड़े युवा

PMCH NMCH New Registration Counter: PMCH में शुरू हुआ खास रजिस्ट्रेशन...

PMCH NMCH New Registration Counter: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में राजधानी पटना के प्रमुख अस्पतालों में नई सुविधाएं...

Bihar E-Pink Bus 2026: बिहार में 5 AC ई-पिंक बसों की...

Bihar E-Pink Bus 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को और बेहतर बनाने की पहल की...

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...