Breaking : पूर्व मंत्री राजा पीटर ने थामा जदयू का दामन, तमाड़ से लड़ सकते हैं चुनाव !

Breaking 

Ranchi : झारखंड में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। आगामी 2-3 महीने में कभी भी चुनावी बिगुल बज सकता है। इसको लेकर तमाम पार्टियों ने तैयारी शुरु कर दी है। चुनाव को लेकर कई बड़े नेता पाला बदलकर एक पार्टी से दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

इसी बीच झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री राजा पीटर जदयू में शामिल हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में स्थित जदयू के केन्द्रीय कार्यालय में राजा पीटर ने जदयू पार्टी ज्वाइन कर ली। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने राजा पीटर को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Breaking : जाने कौन है राजा पीटर

बता दें कि इससे पहले राजा पीटर का पूरा नाम गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पीटर है। राजा पीटर इससे पहले बीजेपी में शामिल थे। तमाड़ विधानसभा सीट से वे विधायक बने थे और अर्जुन मुंडा सरकार में मंत्री भी थे। राजा पीटर ने उस समय सनसनी मचा दी थी जब 2009 में हुए तमाड़ उपचुनाव में उन्होंने उस समय के तत्कालीन सीएम शिबू सोरेन को हरा दिया था।

राजा पीटर पर तमाड़ के पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा के हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था जिसके बाद 6 साल तक उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।  राजा पीटर के जदयू में शामिल होने के बाद अंदाजा जताया जा रहा है कि तमाड़ सीट से राजा पीटर चुनाव लड़ सकते हैं।

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...