Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री संतोष सुमन ने कहा- पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित है बिहार, स्थिति चिंताजनक

पटना : नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही जबरदस्त बारिश से नेपाल के साथ-साथ बिहार की हालात काफी खराब है।‌ इसके बाद नेपाल ने गंडक और कोसी बराज से 6,61,000 की वजह से बिहार के 13 जिले बुरी तरह से बाढ़ प्रभावित हैं। इसके बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि इन दिनों बिहार बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित है, जिसके कारण राज्य की स्थिति बहुत चिंताजनक है।

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि गंगा का भी जलस्तर बढ़ा है। जिसके कारण बिहार के सीमांचल साइड के 16 जिले और हमारी तरफ के 13 जिले बाढ़ से प्रभावित है। कुल मिलाकर बात की जाए तो 29 से 30 जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं।‌ यह एक प्राकृतिक आपदा है।‌ जिससे इस समय बिहार बुरी तरह से प्रभावित है।‌ जिससे निपटने के लिए बिहार सरकार और केंद्र सरकार दोनों पूरी तरह से मुस्तैद है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि कल यानी रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एनडीआरफ टीम के साथ बैठकर इस पूरी स्थिति की समीक्षा की थी और बिहार सरकार भी लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इस पूरे आपदा में केंद्र सरकार से जो भी हर संभव मदद की आवश्यकता पड़ेगी बिहार सरकार लेने को तैयार है। ‌बिहार में बाढ़ से चार जिलों की पांच जगह से तटबंध टूटने की भी खबर आई है। हमलोग हर संभव मदद देने की बात कर रहे हैं और लगातार हर एक सेकंड की मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़े : ‘बिहार में बाढ़ से बिगड़ती हालात पर सरकार की नजर, हरसंभव पीड़ित को मिल रही है मदद’

महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Five New Sugar Mills in Bihar: बंद चीनी मिलों पर विपक्ष...

Five New Sugar Mills in Bihar, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से मजबूत करने और बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने...

Bihar Pavilion IITF 2026: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखी बिहार...

 IITF 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने किया। 55 से अधिक स्टॉल पर बिहार की विरासत, हस्तशिल्प, उद्योग और...

Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने वालों को राहत,...

छठ महापर्व के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। जानें...