Commercial Advertisment

जमीनी विवाद में दो भाई और भतीजा को मारी गोली, चाचा की मौत

बाढ़: सलीमपुर थाना क्षेत्र के सम्मतपुर गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मौके पर पहुंची सलीमपुर पुलिस ने घटनास्थल से सीधे पटना पीएमसीएच पहुंचा दिया। दोनो की हालत नाजुक बनी हुई है। ये घटना वर्षो से चली आ रही पुराने जमीनी विवाद को लेकर अंजाम दी गयी है।

आज सुबह मृतक भूषण सिंह खेत से सब्जी तोड़कर मंडी में बेचने जा रहा था। तभी सम्मतपुर गाँव के पास मोड़ पर बाइक से आये अपराधियों ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। अपराधी यहीं नहीं रुके इसके बाद बाइक सबार अपराधी सीधे मंझौली हाल्ट से दक्षिणीचक गाँव जाकर मक्के की खेत मे काम कर रहे बाप-बेटे पर भी गोली चलायी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये।

घटना की सूचना पर बाढ़ एसडीपीओ मनोज कुमार बख्तियारपुर और अथमलगोला थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी में जुट गए हैं। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस गाँव मे कैम्प कर रही है।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...