Flood Victims के साथ रात बिताएंगे चिराग पासवान, कहा…

Flood Victims

पटना: बिहार में कोसी और गंडक नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की वजह से लाखों लोगों की आबादी त्रस्त है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हर जिले में स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है वहीँ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बिहार में बाढ़ अब को लेकर सियासत शुरू हो गई है। रविवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव की दो बेटियां सांसद मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर गई थी।

अब केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बाढ़ पीड़ितों के बीच रात बिताएंगे। इस दौरान वे कोसी के अलग-अलग इलाकों में जाएंगे और बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। पटना में पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि आज की रात मैं खुद कोसी में बिताउंगा, विस्थापितों के कैंप में जाउंगा। बाढ़ प्रभावित सहरसा के कैंपों में जाउंगा। इसका जायजा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में रिपोर्ट भेजूंगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ की मॉनिटिरिंग राज्य के साथ केंद्र की सरकार भी कर रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने खुद इसकी समीक्षा की है। विपक्ष की तरफ से बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग पर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेता को पहले जमीन पर जाना चाहिए। लेकिन राज्य में बाढ़ आया हुआ है और इनके नेता राज्य में हैं ही नहीं, वे देश से बाहर हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जल्द से जल्द राहत देने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को केंद्रीय मंत्री ने आपत्तिजनक बताया है। चिराग पासवान ने कहा कि इतनी कटुता कहां से आ जाती है। सिर्फ एक चुनाव के लिए आप ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। नीतियों पर सवाल करना चाहिए।

व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं तो दुख होता है। नई पीढ़ी को क्या सीख देना चाहते हैं कि व्यक्तिगत टिप्पणी करें, ये सोच गलत है। दरअसल जम्मू कश्मीर में एक चुनावी रैली के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके कुछ देर बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ नहीं होगा। जब तक वे पीएम नरेंद्र मोदी को कुर्सी से नहीं हटा देते हैं उन्हें कुछ नहीं होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nitish बिहार को कर रहे हैं बर्बाद, जगदानंद सिंह ने…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Flood Victims Flood Victims Flood Victims Flood Victims Flood Victims Flood Victims Flood Victims

Flood Victims

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...