रांचीः प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बापू वाटिका में चाचा नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर आलोक दुबे, लाल किशोर शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू उपस्थित रहें.
इस अवसर पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के बाद आलोक दुबे ने कहा कि स्थानीय कलाकारों ने “जागो जनता जागो” थीम पर रसोई गैस, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमत से गृहणियों के बिगड़ते बजट का चित्रण किया गया है.108 रुपये पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये घटाकर देश को मूर्ख बनाने वाली भाजपा और रसोई गैस की कीमत 440 रुपये से बढ़ाकर 1020 रुपये वसूलने वाले प्रधानमंत्री की पोल खुल चुकी है. पिछले एक साल आवश्यक में खाद्य पदार्थों जैसे गेहूं में 26.31% सरसों तेल में 36.42%, सोया तेल 43.75%, सूरजमुखी तेल 27.5%,पाम तेल 29.24%,टमाटरमें 28.26% की बढ़ोतरी हुई है.
नुक्कड़ नाटक के उपरान्त बढ़ती महंगाई पर कई पोस्टर को लॉंच किया गया. पोस्टर में कहा गया है कि “क्या आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतें आपकी जेब खाली कर रही हैं?, “क्या रसोई सामग्री की बढ़ती कीमत ने आपका बजट बिगाड़ दिया है”, क्या आपकी नौकरी जाने का कारण मोदी नॉमिक्स है.

















