स्मार्ट मीटर को लेकर आज सड़क पर उतरेगी RJD-कांग्रेस

पटना : बिहार सरकार के स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल मचा हुआ है। सभी विपक्षी पार्टी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।आज सड़क पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी सभी जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय पर धरना देगी। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में वक्त जरूर है लेकिन माहौल शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। बिहार में राजद और कांग्रेस ने इस बार चुनाव से पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर का मुद्दा पकड़ लिया है। राजद आज बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय में एक अक्टूबर को प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं कांग्रेस भी स्मार्ट मीटर के विरोध में उतर गई है। उधर, सरकार ने भी ऐलान कर दिया है कि हर हाल में 2025 तक स्मार्ट मीटर सब जगह लगा दिया जाएगा।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर आम जनता का पैसा लूटा जा रहा है – जगदानंद सिंह

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर आम जनता का पैसा लूटा जा रहा है। एक अक्टूबर से आंदोलन शुरू होगा। राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार बात नहीं मानी तो सभी घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा। चुनावी साल में इस मुद्दे से कांग्रेस भी नहीं चूकना चाहती है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि दो से सात अक्टूबर तक पार्टी सभी जिलों में जन जागरण अभियान चलाएगी कि प्रीपेड मीटर बिहार में नहीं लगना चाहिए।

यह भी देखें :

2025 में स्मार्ट मीटर से टेंशन देने की तैयारी में महागठबंधन

उधर, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी भविष्यवाणी कर दी है कि स्मार्ट मीटर 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार को ले डूबेगा। ऐसे में इस बात की सियासी गलियारे में चर्चा होने लगी है कि क्या स्मार्ट मीटर के सहारे क्या महागठबंधन 2025 के विधानसभा चुनाव में टेंशन देने की तैयारी कर रही है। इस पर राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है।

RJD 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार कांग्रेस स्मार्ट मीटर के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का फूंका बिगुल, पर्यवेक्षक नियुक्त

विवेक रंजन की रिपोर्ट 

Bihar Food Safety: वैशाली में फर्जी FSSAI नंबर वाले Packaged Water...

वैशाली के हाजीपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की 35,454 बोतलें जब्त कीं। बोतलों पर फर्जी FSSAI लाइसेंस नंबर मिलने की...

Patna News: निर्माणाधीन सभी भवनों की नियमित जांच के निर्देश, मंत्री...

पटना में निर्माणाधीन सभी सरकारी भवनों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री लेशी सिंह ने MLA Hostel का निरीक्षण कर गुणवत्ता...

LNMI Patna में InQuizitive Minds Quiz Competition, बिहार-झारखंड के 125 टीमों...

 LNMI पटना में InQuizitive Minds अंतरराज्यीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। बिहार-झारखंड से 344 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और 125 टीमों ने हिस्सा लिया।LNMI Patna ...