बिहार में बाढ़ से हाहाकार, एरियल सर्वे करने निकले CM नीतीश

पटना : बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। सीएम नीतीश कुमार आज यानी एक अक्टूबर को बाढ़ प्रभावित जिलों का एरियल सर्वे करने के लिए पटना से निकल गए हैं। साथ ही शाम चार बजे मंत्री परिषद की बैठक भी करने वाले हैं। बैठक में बाढ़ को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के साथ एरियल सर्वे में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद हैं।

आपको बता दें कि बिहार में बाढ़ से हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण लगभग 16 जिला प्रभावित है। इन जिलों में लाखों की आबादी परेशान है। जिला प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग भी बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने में लगा हुआ है। बताते चलें की 20 सितंबर को भी मुख्यमंत्री नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था और अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए थे।

यह भी पढ़े : बेतिया में रिंग बांध टूटा, 5 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...