धनबाद में बेखौफ अपराधियों ने की जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

धनबाद. बड़ी खबर धनबाद से आ रही है। जमीन कारोबारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे आसपास में हड़कंप मच गया। कारोबारी की पहचान  शाहबुद्दीन सिद्दीकी के रूप में हुई है।

धनबाद में जमीन कारोबारी को मारी गोली

बताया जा रहा है कि जमीन कारोबारी को बाइक सवार अपराधियों ने असर्फी अस्पताल के निकट  नजदीक से गोली मारी। तीन बाइक सवार अपराधियों ने ऑफिस से निकलते वक्त उन्हें गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि पूर्व में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से उन्हें धमकी दी गयी थी। धमकी के बाद उन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया था, लेकिन बाद में बॉडीगार्ड को वापस ले लिया गया था। वहीं घटना की सूचना पर घटनास्थल पर डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद, थानेदार एवं भूली ओपी प्रभारी पहुंचे हैं।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...