सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Desk. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने वे पहले थे। इन्हें अपनाने से पूरे विश्व में शान्ति और सद्भाव स्थापित होगा, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है। उनकी शिक्षा का अनुसरण ही गांधी जी के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गांधी का आन्दोलन विश्व के इतिहास में विलक्षण- सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्य और अहिंसा के माध्यम से महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन विश्व के इतिहास में विलक्षण है। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश और मानव सेवा में व्यतीत किया। चरखे, खादी और स्वदेशी के माध्यम से उन्होंने स्वावलम्बन और श्रम की गरिमा को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि साफ-सफाई, ईश्वर की आराधना के समान है। इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने की शिक्षा दी। वर्तमान सरकार गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप सम्पूर्ण प्रदेश में स्वच्छता के व्यापक प्रसार में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

आजादी की लड़ाई में लाल बहादुर शास्त्री की अग्रणी भूमिका- सीएम योगी

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी एक सन्देश में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई। शास्त्री जी ने देश को यशस्वी नेतृत्व भी प्रदान किया। इसलिए देश उनका पुनः-पुनः स्मरण करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शास्त्री जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। गांधी जी के स्वदेशी व स्वावलम्बन के विचारों के वे वास्तविक नेता थे। उनके यशस्वी नेतृत्व में देश खाद्यान्न संकट से उबरा और वर्ष 1965 के युद्ध में भारत ने अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर, छोटी पटनदेवी मंदिर तथा जल्ला हनुमान...

Patna:  मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर, पटना सिटी में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना...

हर घर नल का जल योजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा,...

Bihar: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय मुख्यालय में मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई प्रमंडलों में...

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा तथा चार एक्सटेंशन सेंटर- मुजफ्फरपुर,...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा (पटना) तथा चार एक्सटेंशन सेंटर-...

नवाचार, कौशल और रफ्तार पकड़ता बिहार: सचिव कुंदन कुमार ने किया...

Bihar:  बिहार में नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक प्रगति को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के सचिव सह BIADA एवं Ida...

Big Breaking: Hemant Cabinet की बैठक खत्म, 15 प्रस्तावों पर लगी...

Jharkhand: झारखंड में आज 28 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन में Hemant Cabinet की बैठक हुई। बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर नुहर लगाई गई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img