कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

पटना : पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मजंयती मना रहा है। दिल्ली में राजघाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां जाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में महत्मा गांधी की जयंती पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के अलावा कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपको बता दें कि माल्यार्पण कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही है। ऐसे में हम उन्हें नमन करते हैं। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले महात्मा गांधी थे। वहीं राम रहीम के जमानत पर कहा के बीजेपी कितना भी षड्यंत्र कर ले हरियाणा में कांग्रेस के ही सरकार बनेगी। जन सुराज पार्टी की गठन को लेकर कहा कि पहले उनको मैदान में तो आने दीजिए उसके बाद बताएंगे। आज वह अपनी पार्टी का गठन ही कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...