‘बिहार में खत्म हो गया था बाढ़ का समय, अगर चौकस रहते तो नहीं होते ऐसे हालात’

पटना : बिहार में आई बाढ़ पर मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ का समय खत्म हो गया था, लेकिन हमलोग अगर उस पर पूरी तरह से निगरानी रखते तो ऐसी हालात पैदा नहीं होता। कहीं ना कहीं अशोक चौधरी के इस बयान से राज्य सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। मंत्री अशोक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आज जो हो रहा है सीएम  नीतीश कुमार के राज्य में अब देख लीजिए। बाढ़ को लेकर लोगों को अब हजार रुपए दिए जाएंगे। बाढ़ को लेकर हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के उस ट्वीट पर जिसमें उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने किस तरीके से बिहार में बाढ़ को लेकर लोगों को सहायता दी थी। इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अगर उसे समय यूपीए की सरकार हमें पैकेज दे देती तो आज बिहार कहां से कहां चला जाता। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पार्टी का ऐलान करने वाले हैं। इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि हर एक व्यक्ति का अधिकार है कि वह नई पार्टी बनाए। पहले प्रशांत किशोर राजनीतिक दलों के लिए काम करते थे। 2013 में भारतीय जनता पार्टी के लिए काम किया। वे जिनके लिए भी काम किया फिर दोबारा काम नहीं किया, इसके पीछे की वजह क्या थी हमें मालूम नहीं है।

यह भी पढ़े : JDU के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद अशोक चौधरी ने कहा…

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...