भारत-नेपाल सीमा से हरैया पुलिस ने चरस व स्मैक के साथ 8 तस्कर को किया गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी भारत नेपाल सीमा पर स्थित हरैया पुलिस ने छापेमारी कर मादक पदार्थ के साथ आठ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मादक पदार्थ कारोबारी मादक पदार्थ की पुड़िया बना रक्सौल शहर में लोगों को सप्लाई करता था। हरैया थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के मोहम्मद नईम के घर से मादक पदार्थ चरस का पुड़िया बना रक्सौल शहर के विभिन्न ठिकानों पर लोगो को सप्लाई किया जाता है। जिसकी सूचना मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दिया गया। निर्देशानुसार एक टीम का गठन करते हुए थाना क्षेत्र में मोहम्मद नईम के घर पर छापेमारी की गई। जहां से आठ मादक पदार्थ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक किलो 92 ग्राम चरस के साथ 208 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है।

वहीं हरैया पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। सभी गिरफ्तार मादक पदार्थ कारोबारी में रक्सौल के पांच एवं एक पश्चिमी चंपारण जिले के के साथ दो नेपाल के है। रक्सौल शहर में नशा की लत युवा वर्ग में ज्यादा देखा जाता है। ऐसे मादक पदार्थ कारोबारी के द्वारा बड़ा ही सहज पूर्वक लोगों को उपलब्ध कराया जाता था। मादक पदार्थ कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद रक्सौल शहर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं गिरफ्तार चरस कारोबारी की पहचान रक्सौल निवासी प्रदीप कुमार, साहिल गुप्ता, विवेक कुमार, राजन गुप्ता और प्रिंस कुमार है। वहीं पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा निवासी हसनैन ठाकुर के साथ नेपाल के बारा जिला अंतर्गत कलैया निवासी सुमित कुमार एवँ आयुष कुमार सिंह के रूप में किया गया है।

यह भी देखें :

हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार सोमवार की रात्रि में थाना क्षेत्र के बड़ा परेउवा गांव के मोहम्मद नईम के घर छापेमारी की गई। जहां मोतिहारी में मोहम्मद नईम के घर से आठ मादक पदार्थ में संलिप्त कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से एक किलो 92 ग्राम चरस एवं 208 ग्राम स्मैक जब्ती की गई है। वहीं सभी गिरफ्तार कारोबारी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। शेष चार मादक पदार्थ में नामजद कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : बाढ़ का कहर, सुगौली थाना में प्रवेश किया पानी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...