‘जनता बाढ़ से पस्त है और तेजस्वी Twitter पर व्यस्त हैं’, भाजपा ने पीके पर भी किया बड़ा हमला…

पटना: बीते दो अक्टूबर को राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा की। इस दौरान एक बार फिर प्रशांत किशोर ने बिहार में शराबबंदी बंद करने की घोषणा की। प्रशांत किशोर के शराबबंदी खत्म करने की घोषणा पर बिहार में सत्ताधारी दल जदयू भाजपा के साथ ही अन्य विपक्षी दलों ने भी बयान दिया और प्रशांत किशोर पर हमला किया। भाजपा ने प्रशांत किशोर के घोषणा पर कहा कि पीके बिहार को शराबी बनाना चाहते हैं।

मामले में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी लांच की और अब वे बिहार को शराबी बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की पार्टी विधानसभा चुनाव आने वाली कई अस्थायी पार्टियों की तरह है। यह पार्टी भी आई और विधानसभा चुनाव के बाद चली जाएगी। वे बताएं कि उन्होंने अब तक बिहार के लिए क्या किया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर प्रशांत किशोर शराबबंदी खत्म कर बिहार में शराब क्यों शुरू करवाना चाहते हैं।

तेजस्वी पर हमला

इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी हमला किया और कहा कि उनके विधानसभा की जनता बाढ़ से त्रस्त है और तेजस्वी ट्वीटर पर व्यस्त हैं। उन्होंने बिहार में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में उद्योग धंधे खुल रहे हैं और स्कूलों की स्थिति भी बेहतर हो रही है।

उन्होंने कहा कि सब कुछ धीरे-धीरे अच्छा हो रहा है और आगे भी तरक्की जारी रहेगी। जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को लेकर शाहनवाज ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, सभी पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक बुलाती हैं। उन्होंने मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पत्रकारों का काम सनसनी फैलाना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Congress प्रदेश अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Twitter Twitter Twitter

Twitter Twitter

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...