शराब तस्करों ने SSB जवान के साथ की मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल

पूर्वी चंपारण: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और राज्य में शराब का कारोबार और सेवन दोनों ही क़ानूनी रूप से प्रतिबंधित है। शराबबंदी होने के बावजूद तस्कर अवैध रूप से शराब बिहार में लेकर बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब तो अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिश करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर भी तस्कर हमला करने से बाज नहीं आते हैं।

ताजा मामला पूर्वी चंपारण की है जहां अवैध रूप से शराब तस्करी कर रहे लोगों को रोकने से तस्कर भड़क गये और एसएसबी के जवान पर हमला कर दिया और उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो पूर्वी चंपारण के कुंडवाचैनपुर बॉर्डर के समीप की है। बताया जा रहा है कि कुछ तस्कर शराब की तस्करी कर रहे थे तभी उन्हें सिविल ड्रेस में एसएसबी के जवानों ने रोक लिया। एसएसबी जवान के रोकते ही तस्करों ने झुण्ड बना कर उनके ऊपर हमला कर दिया और लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि मामला दो अक्टूबर की है जब शराब तस्करों ने एसएसबी जवानों के साथ मारपीट की। मामले में कुड़वाचैनपुर थाना में पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज की गई है। वहीं सिकरहना के एसडीपीओ अशोक कुमार ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की तलाश की जा रही है। संभावना है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से वे नेपाल चले गए होंगे लेकिन उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   ‘PK शराबी बना कर लोगों को करेंगे शिक्षित’, शराबबंदी खत्म करने के बयान पर…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

SSB SSB SSB SSB SSB

SSB

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...