Advertisement
Advertisement

Durga Puja के दौरान सुरक्षा में तैनात होंगे 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, पटना में…

Durga Puja पर सुरक्षा व बेहतर विधि व्यवस्था हेतु राज्यभर में अतिरिक्त बलों की तैनाती। मेले के दौरान पूरे राज्य में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात। पटना में 6 डीएसपी, 80 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित 2200 से ज्यादा जवान की होगी तैनाती

पटना: इस वर्ष राज्य में दुर्गा पूजा की शुरुआत 03 अक्टूबर से शुरू हो गई है। बिहार पुलिस ने दुर्गा पूजा पर्व के शांतिपूर्ण समापन एवं प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु सभी तैयारियाँ की है। इस वर्ष भी जुलूस लाइसेन्स आवश्यक शर्तों के साथ निर्गत किया गया है। साथ हीं प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासनिक प्रबन्धन के साथ आवश्यक बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

असमाजिक तथा अराजक तत्वों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विशेष चौकसी बरतने, 24 घंटा पेट्रोलिंग, भारत-नेपाल सीमा तथा पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया गया है। सीसीटीवी के द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सादे परिधानों में भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

राज्य में पिछले कुछ वर्षों से औसतन 15,000 से 16,000 प्रतिमायें स्थापित की जाती हैं। पिछले वर्ष 2023 में कुल 15,559 प्रतिमायें स्थापित की गई थीं। इस वर्ष भी लगभग 16,000 प्रतिमायें स्थापित किये जाने की संभावना है। इस अवसर पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों में अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति 05 अक्टूबर से से दिनांक 16 अक्टूबर तक की गयी है।

10 हजार से अधिक पुलिस बल किये जायेंगे तैनात

दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न जिलों में 31 डीएसपी, दारोगा स्तर के 450 और 12 दंगा निरोधी दस्ता के साथ ही 10 हजार के लगभग पीटीसी प्रशिक्षु, सिपाही और गृहरक्षक की भी तैनाती की जाएगी। जबकि पटना में 06 डीएसपी, 80 दारोगा, 01 कंपनी दंगा निरोधी दस्ता के साथ ही करीब दो हजार दो सौ पीटीसी प्रशिक्षु, सिपाही और गृहरक्षक को तैनात किया जायेगा।

निरोधात्मक कार्रवाई

बिहार के सभी जिलों में लगभग 1,35,000 व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया, जिसमें माह सितम्बर 2024 में लगभग 92,000 व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-126 के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई एवं कुल 26,000 व्यक्तियों के विरूद्ध Bond Down की कार्रवाई की गई है। सभी जिलों में जिलाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश से बल तथा दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस हेतु मुख्यालय स्तर पर स्टेट पुलिस कमाण्ड सेण्टर का भी गठन किया जायेगा। यह कमाण्ड सेन्टर 24X7 काम करेगी।

सोशल मीडिया पर हो रही गतिविधियों पर भी पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर एवं जिलों के सोशल मीडिया सेल के द्वारा 24X7 निगरानी रखी जा रही है। किसी भी परिस्थिति में सोशल मीडिया पर असमाजिक तथा अराजक प्रकृति की सामग्री/टिप्पणी आदि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुर्गा पूजा के अवसर पर महिलाओं का आवागमन बढ़ जाता है। ऐसे में बिहार पुलिस की ओर से राज्य की महिलाओं के लिए डायल 112 के माध्यम से 24X7 सुरक्षित सफर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वह अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस करने के साथ-साथ हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

अपराधियों की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नम्बर-14432 नम्बर जारी किया गया है। जिस पर सूचना देकर आम जन भी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का हिस्सा बन सकते हैं। रेल पुलिस द्वारा भी पर्व-त्योहारों को देखते हुए पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है एवं यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंधन किये जा रहे हैं। यात्री “RailMadad” app के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बिहार पुलिस आपसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील करती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM Nitish ने बुलाई राज्य कार्यकारिणी की बैठक, नेताओं को देंगे अहम् निर्देश

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja

Durga Puja

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...