Exit Poll Haryana 2024 : कांग्रेस के वनवास खत्म होने का बंपर अनुमान

डिजीटल डेस्क : Exit Poll Haryana 2024 – कांग्रेस के वनवास खत्म होने का बंपर अनुमान। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान के बाद शाम को आए Exit Poll के नतीजों में से अधिकांश में कांग्रेस को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

शनिवार शाम हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटरों के मिजाज और रुझान के आधार पर तमाम एजेंसियों ने अपने Exit Poll के आकलन जारी कर दिए हैं।

इनमें से अधिकांश में हरियाणा में कांग्रेस के 10 साल के वनवास के खत्म होने की उम्मीद जताई गई है। इससे जहां कांग्रेसी खेमा उत्साहित है, वहीं एनडीए और भाजपा के खेमे में चुप्पी है।

हरियाणा को लेकर आए Exit Poll नतीजे एकनजर में…

तमाम एजेंसियों की ओर से जारी ब्योरों में कुछ बदलाव है लेकिन अधिकांश में कांग्रेस को हरियाणा में अगली सरकार बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में इस बार भाजपा को करारा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। एजेंसी ने भाजपा को 27, कांग्रेस को 57 और अन्य को छह सीट मिलने का अनुमान जताया है।

पीपुल्स पल्स के मुताबिक भाजपा को 20-32 तो कांग्रेस को 49-61 सीट आती दिख रही हैं। वहीं जजपा गठबंधन को एक, इनेलो को दो से तीन तो अन्य के खाते में तीन से पांच सीट मिलती नजर आ रही हैं।

रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55-62 तो अन्य के खाते में दो से पांच सीट आती दिख रही हैं।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

हरियाणा में अब नई चौधराहट के दौर को लेकर जोड़तोड़ की संभावनाओं का खेल शुरू

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद सभी की निगाहें 8 अक्टूबर को घोषित होने वाले परिणाम पर है। उसी दिन मतों की गिनती सुबह शुरू होगी और दोपहर तक सारी स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

लेकिन उससे पहले हरियाणा में अबकी के चुनाव के बाद होने वाली  चौधराहट को लेकर धमाचौकड़ी शुरू हो गई है। शनिवार को मतदान खत्म होते ही घोषित हुए Exit Poll के जरिए संभावित स्थिति का अंदाजा लगाते हुए जोड़-तोड़ की संभावनाओं का भी दौर शुरू हो गया है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...