रांची में नौकरी लगवाने के नाम पर 7.15 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रांची: रांची के धुमसा टोली निवासी पुरुषोत्तम नाग ने चुटिया थाना में 7.15 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जून 2023 में हरमू मुक्तिधाम निवासी संतोष कुमार ने उन्हें ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में नौकरी दिलाने का वादा किया था।

संतोष ने दावा किया था कि उसके ईसीएल के वरीय अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं और वह पहले भी कई अभ्यर्थियों की संविदा पर नौकरी लगवा चुका है।

पुरुषोत्तम नाग ने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया, और नौकरी की इच्छा जताने वाले कई दोस्तों को संतोष कुमार से मिलवाया।

संतोष ने सभी से पैसे की मांग की, जिसके बाद 7.15 लाख रुपए उसे दिए गए।

लेकिन जून 2024 के बाद से संतोष ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पुरुषोत्तम नाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...