रांची: झारखंड में शहरी क्षेत्र के स्कूलों में कार्यरत सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) के मानदेय में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
झारखंड शिक्षा परियोजना ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि शिक्षकों को यह लाभ 1 जनवरी 2023 से मिलेगा। मानदेय बढ़ोतरी की राशि एरियर के रूप में जोड़कर दी जाएगी।
पत्र में यह भी कहा गया है कि राज्य के शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत उन पारा शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो चुका है, जिनकी सेवा संतोषजनक है।
इसके लिए प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा नगर निगम, नगर परिषद, और नगर पंचायत क्षेत्रों में सेवा सत्यापन किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्राधिकार की बैठक जल्द ही आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।







