Ranchi : JSSC-CGL परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्र उग्र हो चुके हैं। राज्य के कई हिस्सों में छात्र लगातार परीक्षा को रद्द करने को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान आज छात्रों ने हैशटैग अभियान #cancel_jssc_cgl चलाया जा रहा है। यह ट्रेंड तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : मामूली सी बात पर युवक को चाकू से गोदकर किया घायल, हालत गंभीर…
#cancel_jssc_cgl अबतक 3 लाख से भी ज्यादा मिल चुके हैं ट्वीट्स
अभी तक इसपर करीब 3 लाख से भी ज्यादा ट्वीट्स हो चुके हैं। इसके साथ ही यह ट्रेंड लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि 21 और 22 सितंबर को JSSC-CGL की परीक्षा ली गई थी जिसके बाद से ही कई सेंटरों में पेपर के सील खुले होने और क्वेश्चन लीक होने का आरोप लग चुका है। इसके बाद अभ्यर्थियों के द्वारा JSSC कार्यालय का घेरा भी किया गया था।
ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन हुए बीमार, टीएमएच में भर्ती…
मामले को बढ़ता देख राज्यपाल संतोष गंगवार ने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया था। जिसके बाद आयोग के द्वारा तीन सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया है जो एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट जमा करेगी।
Highlights


















