बाबूलाल की सीएम हेमंत सोरेन को चुनौती, ‘करवा लें मुकदमा, खुद भरवाऊंगा गोगो दीदी योजना का फॉर्म’

रांची. झारखंड में चुनाव आचार संहिता को लेकर सियासत शुरू हो गयी है। सोशल मीडिया एक्स के जरिए सीएम हेमंत सोरेन द्वारा जिला पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के प्रति बढ़ते जनता के रुझान और समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें संवैधानिक ज्ञान का अभाव है। वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं। उन्होंने कहा मैं खुद भी महिलाओं से गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा। भाजपा कार्यकर्ता केस मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंच प्रण के तहत गोगो दीदी योजना द्वारा भाजपा महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त नाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2100 रुपये प्रति माह भेजे जाएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिल सके।

हेमंत सोरेन पर बरसे बाबूलाल

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से आगाह कर देना चाहता हूं कि आप चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, हम भाजपा कार्यकर्ता आपके इन दमनकारी हथकंडों और गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी आपने कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे।

बाबूलाल ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता करते हुए कहा कि वे गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। आपकी मेहनत से राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

सीएम हेमंत सोरेन को बाबूलाल की चुनौती

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बंधुओं को आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि मैं खुद भी स्वयं आप लोगों के साथ मिलकर अपनी माताओं बहनों के बीच जाकर उनकी उन्नति और प्रगति के लिए गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता महिला कल्याण के लिए हजारों केस मुकदमा, लाठी-गोली खाने को तैयार हैं।

Saffrn

Trending News

एक ही परिवार की 5 बेटियां बनीं बिहार पुलिस, गांव में...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया प्रखंड के बंगाल बीघा गांव की पांच बेटियों ने एक साथ बिहार पुलिस में चयनित होकर इतिहास रच...

विजय सिन्हा ने कहा- गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान हमारी...

पटना : बिहार शुगर मिल्स एसोसिएशन (BSMA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल (सचिव नरेश भट्ट) ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...

सड़क हादसे के गंभीर घायलों के लिए PMCH में बड़ी पहल,...

पटना : बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (PMCH) में अब दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का रामबाण इलाज होगा।...

प्रेमी की बेरुखी से नाराज युवती टावर पर चढ़ी, 2 घंटे...

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मोचरगामा चौक स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर एक युवती अपने प्रेमी नितेश कुमार की...

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img