शपथ पत्र टिकट सहित कई दस्तावेजों की बिक्री पर लगी रोक

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी दो भागों में बंट गए है. बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने बेचे जाने वाले शपथ पत्र टिकट इनरोलमेंट फॉर्म वकालतनामा सहित सभी अन्य दस्तावेजों की बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. इसकी वजह एसोसिएशन के कार्यालय में लिपिक और अकाउंटेंट की नियुक्ति नहीं होना बताया जा रहा है. इसका खामियाजा बार एसोसिएशन की कमाई पर भी पड़ रहा है.

इससे आम लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. महासचिव ने बताया की बार एसोसिएशन को हर रोज ₹2 लाख की कमाई होती है इससे बार एसोसिएशन का खर्चा चलता है पिछले एडहॉक कमेटी में 19 लाख रुपए से ज्यादा के गबन को देखते हुए लिपिक और अकाउंटेंट की नियुक्ति का प्रयास किया गया अध्यक्ष की सहमति से सभी निर्वाचित सदस्यों को बुलाकर लिपिक और अकाउंटेंट की नियुक्ति का प्रयास किया गया, लेकिन आधे से अधिक सदस्य मीटिंग से गायब रहे. जिस कारण यह मामला अटक गया.

कोर्णाक काल में 35 अधिवक्ताओं की मृत्यु हुई है. गुटबाजी के चलते उनके परिवार वालों को डेथ क्लेम भी नहीं मिल पा रहा है. महासचिव संजय कुमार विद्रोही का कहना है कि जब तक लिपिक और अकाउंटेंट की नियुक्ति नहीं होती तब तक शपथ पत्र वकालतनामा और अन्य किसी भी दस्तावेज की बिक्री नहीं होगी क्योंकि पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं होगा.

रिपोर्ट : प्रोजेश

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...