रांची. नगर आयुक्त के निर्देश पर दुर्गा पूजा महोत्सव-2024 के अवसर पर आमजनों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रात में नगर बसों का परिचालन किया जाएगा। आज रात से 13 अक्टूबर 2024 तक निम्न रूटो पर आवश्यक रूप से रात 12 बजे तक अथवा इसके बाद यात्रियों की संख्या उपलब्ध रहने की स्थिति तक नगर बसों का परिचालन किया जाएगा। प्रति रूट दो बसे चलेंगी। इसमें महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
दुर्गा पूजा में इस रूटों पर चलेगी नगर बस
1. ओरमांझी चौक से ट्रैक्टर स्टैण्ड भाया-बरियातु
2. कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क भाया-कांर्क रोड
3. तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक तक भाया बिरसा चौक, हिनू
4. धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक तक भाया बिरसा चौक, हिनू
5. धुर्वा गोलचक्कर से कांटा टोली चौक भाया हरमू रोड, अरगोडा, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक
6. रामपुर से कांटा टोली चौक- भाया नामकुम


















