दुर्गा पूजा 2024: शहर में 9 से 13 अक्टूबर तक ट्रैफिक नियमों में बदलाव, जानें नई व्यवस्था

राची: दुर्गा पूजा के मद्देनजर, 9 से 13 अक्टूबर तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कल शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक मेन रोड और रातू रोड में निजी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। अगले पांच दिनों तक निजी और यात्री वाहनों को डायवर्ट रूट से परिचालन करना होगा। कचहरी चौक से शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक के रास्ते सुजाता चौक की ओर वाहन सवार नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा, सुजाता चौक से मेन रोड की ओर आने वाले निजी वाहन सैनिक मार्केट जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स तक ही आ सकेंगे।

पिस्का मोड़ से रातू रोड की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक तक होगा। हरमू की ओर से किशोरगंज होकर रातू रोड की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही सीमित रहेगा।

हरमू बाईपास रोड से पिस्का मोड़ की ओर जाने वाली गाड़ियां भाजपा कार्यालय के पास से पीपरटोली होते हुए कटहल मोड़ के रास्ते पिस्का मोड़ की ओर जा सकेंगी। इसके अतिरिक्त, लालपुर-कोकर मार्ग को वन-वे किया गया है। कोकर चौक तक जाने वाले वाहन सदर थाना के रास्ते होते हुए परिचालन कर सकेंगे, जबकि कोकर चौक से लालपुर की ओर आने वाली गाड़ियां कांटाटोली चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगी।

यह बदलाव दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए किया गया है।

 

Tata Steel Bonus 2026: कर्मचारियों के लिए 315 करोड़ रुपये बोनस...

Tata Steel Bonus 2026, जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस को लेकर गुरुवार को बड़ा समझौता हो गया। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स...

Kalpana Soren Dasham Falls Visit: परिवार संग दशमफॉल पहुंचीं कल्पना मुर्मू...

Kalpana Soren Dasham Falls Visit: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार को परिवार के साथ राजधानी रांची के...

Ranchi University Convocation 2026: 9 सितंबर को दीक्षांत समारोह, जानें गेट...

Ranchi University Convocation 2026: रांची विश्वविद्यालय में आगामी 9 सितंबर को 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी...