सीएम नीतीश की ‘हर घर गंगा जल’ परियोजना है Fail, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा ‘ये होता तो…’

गया: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वे पहले भी कई बार अपनी ही गठबंधन की सरकार के निर्णयों और योजनाओं पर सवाल उठा चुके हैं। शराबबंदी को लेकर जीतनराम मांझी ने पहले भी कई बार नीतीश सरकार पर सवाल उठाया है। अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश के एक महत्वाकांक्षी परियोजना को पैसे की बर्बादी बताया और इसक साथ ही उन्होंने अपने सपने के एक योजना के बारे में भी बताया।

नहीं पूरी हो रही आवश्यकताएं

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 6 हजार करोड़ रूपये की लागत से गया में ‘हर घर गंगा जल‘ की परियोजना को फेल बता दिया। जीतनराम मांझी ने कहा कि आज 6 हजार करोड़ रूपये खर्च हो गए, गंगा का पानी आ भी रहा है लेकिन अगर आप पूछिए कि क्या वह हमारी आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है तो जवाब मिलेगा नहीं।

मरीन ड्राइव की तर्ज पर लोग करते एन्जॉय

इसके साथ ही जीतनराम मांझी ने अपने सपने के योजना की बात करते हुए कहा कि इससे बेहतर होता 7 सौ करोड़ रूपये में हम बांध बना लेते, नहर भी बना लेते और और नहर के दोनों किनारे 15 फ़ीट चौड़ी सड़क भी बना लेते। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिल जाता। गाड़ियां शहर के बाहर से ही चली जाती और जब वहां पानी रहता तो लोग पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर एन्जॉय भी करते। यह मेरा सपना था और आज मेरी उम्र 80 वर्ष हो गई है फिर भी हम इस योजना को पूरा करके रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Ayodhya में पहले से भव्य होगा दीपोत्सव, प्रज्ज्वलित किये जायेंगे…

Fail Fail Fail

Fail

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने P&M मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...