Advertisment

राहुल गांधी के आवास पर भाजपा ने भेजा 1 Kg जलेबी का ऑर्डर, हरियाणा में हार के बाद बना मजाक!

Desk. हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस आलोचनाओं से घिर गयी है। इस बीच हरियाणा भाजपा ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए उनके आवास पर बीकानेरवाला स्टोर से 1 Kg जलेबी का ऑर्डर भेजा है। इसकी जानकारी हरियाणा भाजपा ने खुद सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी है। इसमें लिखा है, इसमें लिखा है, ‘भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से राहुल गांधी जी के लिए उनके घर पर जलेबी भिजवा दी है।’

भाजपा ने राहुल गांधी के आवास पर भेजा जलेबी का ऑर्डर

भाजपा ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बीकानेरवाला स्टोर से 1 किलोग्राम जलेबी का ऑर्डर दिया है, जिसकी कीमत टैक्स सहित लगभग 609 रुपये है। प्राप्तकर्ता का पता 24, अकबर रोड – राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय था। प्राप्तकर्ता के नाम में, हरियाणा बीजेपी ने चुटीले अंदाज में लिखा था, “राहुल गांधी के लिए जलेबी”।

बता दें कि, भाजपा ने हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों में से 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर ही अटक गई। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 36.49 फीसदी वोट शेयर के साथ 40 सीटें जीतीं थी, जबकि कांग्रेस ने 28.08 फीसदी वोट शेयर के साथ 31 सीटें हासिल की थी। इस बार बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 39.94 फीसदी हो गया, जबकि कांग्रेस के वोट शेयर में भी 39.09 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

वहीं कांग्रेस की हार पर पीएम मोदी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के मूड को दर्शाती है और उनकी सरकार की नीतियों में लोगों के विश्वास को बताती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा तंत्र हरियाणा में जनता को गुमराह कर रहा था। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की। दलितों को एहसास हुआ कि कांग्रेस उनसे आरक्षण छीन लेगी और इसे अपने वोट बैंक में बांट देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने दिखा दिया है कि वे कांग्रेस और उनके शहरी नक्सली सहयोगियों की घृणित साजिशों में नहीं फंसेंगे।

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...