CM Nitish ने टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा ‘उद्योग के साथ ही समाज को समर्पित थे’

प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया। उन्होंने न केवल भारतीय उद्योग जगत में अहम योगदान दिया, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में भी अपना जीवन समर्पित किया।

उनकी विरासत सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत सरकार की ओर से उन्हें वर्ष 2000 में पद्म भूषण एवं 2008 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में Electrification राष्ट्रीय औसत से भी तेज, देश भर में लागू किया जायेगा बिहार मॉडल

CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...