Ratan Tata Death : राज्यपाल संतोष गंगवार ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

Ratan Tata Death 

Ranchi : माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महान व प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर अत्यंत दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। रतन टाटा जी ने उद्योग, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्रों में अपने दूरदर्शी और निस्वार्थ योगदान से देश को नई ऊंचाइयां प्रदान की है।

Ratan Tata Death : उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है

उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व के कारण भारत ने न केवल व्यापारिक व उद्योग जगत में, बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी विश्वस्तरीय पहचान बनाई। राज्यपाल महोदय ने कहा है कि रतन टाटा की विनम्रता और परोपकार की भावना सदियों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Death : रतन टाटा के निधन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया शोक व्यक्त… 

रतन टाटा का व्यक्तित्व और उनका निस्वार्थ समाज सेवा का दृष्टिकोण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से देश ने एक महान व्यक्तित्व और अनमोल रत्न खो दिया है। राज्यपाल ने कहा ईश्वर से प्रार्थना है कि रतन टाटा के परिजनों और उनके अनगिनत प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

 

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...