BJP करती है ओछी राजनीति, राजद ने शिक्षकों के ड्रेस कोड मामले में कहा..

पटना: बीते दिनों राज्य की शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों के ड्रेस कोड को लेकर एक निर्देश जारी किया था। ड्रेस कोड के साथ ही शिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूल में शिक्षक कोई सोशल मीडिया का भी उपयोग नहीं करेंगे। शिक्षा विभाग के जारी निर्देश पर अब राजद की प्रतिक्रिया सामने आयी है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि रील बनाने पर रोक आवश्यक है।

स्कूलों में सोशल मीडिया का उपयोग या रील मामले में तो शिक्षकों खुद ही सतर्कता बरतनी चाहिए। सरकार के स्तर पढाई, विद्यार्थी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकार इस पर ध्यान दे कि स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण है या नहीं। ड्रेस कोड से अधिक जरुरी है छात्रों की शिक्षा पर ध्यान देना, शिक्षकों को इस बात का ज्ञान है कि उन्हें कैसे ड्रेस पहन कर स्कूल जाना चाहिए।

इसके साथ ही एजाज अहमद ने एक बार भाजपा पर जम कर हमला बोला और ओछी राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के आवास खाली करने के बाद भाजपा के नेताओं ने गिरी हुई राजनीति कर एसी और टोंटी चोरी करने का आरोप लगाया। अब भवन निर्माण विभाग ने भी साफ कर दिया है बावजूद इसके भाजपा के नेता बाज नहीं आ रहे और वे ओछी राजनीति में लगे हुए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  ‘Tejashwi आवास से ले गए सरकारी संपत्ति’, आरोपों पर भवन निर्माण विभाग ने दी ये जानकारी

BJP BJP BJP

BJP

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...