10 दिनों के अंदर धनबाद से 17 बाइक चोर गिरफ्तार

धनबाद : कोयलांचल में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बाद एसएसपी संजीव कुमार ने एएसपी मनोज स्वर्गीयार के नेतृत्व में एक जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया और विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के सहयोग से अपराधियों की पहचान कराई गई और पिछले 10 दिनों के दौरान धनबाद पुलिस ने 17 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साथ ही पुलिस ने 13 बाइक भी बरामद किया है.

पकड़े गए मोटरसाइकिल चोर में से तीन अपराधियों को पुलिस ने मंगलवार को मीडिया के सामने पेश किया और अन्य को पहले ही जेल भेज चुकी है. जामताड़ा और अन्य जिलों में बैठे इसके सरगना को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. ये जानकारी एसएसपी संजीव कुमार ने मंगलवार को मीडिया के साथ साझा की. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आप अपनी बाइक को हाट बाजार या चौक चौराहे पर पार्क करते हैं तो ऐसी जगह का चयन करें जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ हो इसके अलावा बाइक को डबल लॉक सिस्टम से सिक्योर करें.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

धनबाद रेलवे की यह लापरवाही यात्रियों पर पड़ सकती है भारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

जामताड़ा में आदिवासी महासम्मेलन 2026, सीता सोरेन की मौजूदगी में रथीन...

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत लछुरायडीह फुटबॉल मैदान में आदिवासी सांवता सुसार आखड़ा समिति की ओर से आदिवासी जोम सिम बिन्ती सह...

कोई बच्चा न छूटे! देवघर में स्वास्थ्यकर्मियों ने संभाला मोर्चा, घर-घर...

देवघर: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने और बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से देवघर में पल्स पोलियो अभियान...

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति सम्मानित, 2001 से...

रांची: झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मंझगांव से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)...