बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार

धनबाद : धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, साथ ही अपराधियों के पास से चोरी की10 बाइक भी बरामद किया है. एसएसपी संजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस मिशन मोड में काम कर रही है. इसी क्रम में सूचना मिली कि जिले में फिर से गिरोह सक्रिय हो गए हैं. तब ASP मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में धनबाद के कई इलाकों समेत जामताड़ा में छापेमारी कर पांच बाइक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है. जल्द ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की बात पुलिस ने कही है. पूरे मिशन को ASP मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. उनके पास से बाइक की 17 मास्टर चाबी,नकदी और छह मोबाईल भी बरामद हुआ है.

रिपोर्ट : राजकुमार

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...