Giridih स्टेशन रोड स्थित सुरो सुंदरी पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, उमड़ी श्रद्धालाओं की भीड़…

Giridih : गिरिडीह में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही विभिन्न्न पूजा पंडालो व देवी मंडपों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। आज मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा धूमधाम के साथ कि जा रही है। वही पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

गिरिडीह के आदि दुर्गा मंडप व छोटकी काली मंडप में विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों और पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पंडितों व आचार्यों द्वारा देवी देवताओं का आह्वान कर नव दुर्गा के सातवे स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा आराधना की गई जिसके बाद महाआरती की गई।

Giridih : लोगों के आकर्षण का केंद्र दुर्गा पूजा पंडाल

वहीं स्टेशन रोड स्थित एकेडमी ग्राउंड में होने वाली दुर्गा पूजा गिरिडीह के लोगों के आकर्षण का केंद्र होती है। सुरो सुंदरी इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित इस पूजा के भव्य पंडाल का विधिवत उदघाटन गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू, टफकॉन टीएमटी के निदेशक अभिषेक कुमार व डॉक्टर मीता साव ने संयुक्त रूप से किया।

इसके साथ ही पंडाल में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। ढ़ोल बाजे की आवाज़ के साथ दुर्गा माता के जयकारे लगाए गए। मौके पर आयोजन समिति के पंकज कुमार ताह, डॉक्टर तारकनाथ देव, दुलाल चौधरी सहित तमाम सदस्य मौज़ूद थे।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही...

बेगूसराय : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार को बिजली के...

गंडक नहर पुल में गिरी स्कॉर्पियो, कोई हताहत नहीं, जांच में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के समीप सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-28P-3165)...

Jharkhand Liquor Audit: CAG ऑडिट में 20 हजार करोड़ के राजस्व...

झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की परफॉर्मेंस ऑडिट में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई...