जमानत पर छूटने के बाद फिर से साइबर अपराध करने वाले दो गिरफ्तार

जामताड़ा: साइबर अपराध में जेल जाने के बाद जमानत पर छूटने के बाद दो अपराधियों को पुलिस ने पुनः गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे। पुलिस ने जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम शहरपुरा और करमाटांड़ थानान्तर्गत चारघरा गांव में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों में सुखलाल हांसदा (24 वर्ष) और विनोद मंडल (28 वर्ष) शामिल हैं। सुखलाल ग्राम शहरपुरा का निवासी है, जबकि विनोद थाना जमुआ, जिला गिरिडीह का निवासी है। विनोद को मौसा घर ग्राम चारघरा से फर्जी मोबाइल और सिम के साथ पकड़ा गया है। इनके खिलाफ जामताड़ा साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज किया गया है, और दोनों को जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से सात मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सिम और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि उनके अन्य अपराधों का भी पता चल सके।

गौरतलब है कि आरोपी सुखलाल हांसदा पर पूर्व में भी साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज है। वहीं, विनोद मंडल पूर्व में जमुआ नौडीहा ओपी, जिला गिरिडीह में साइबर अपराध मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...