जामताड़ा में साइबर अपराध का सरगना सीताराम मंडल गिरफ्तार

जामताड़ा : साइबर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिन्दरजोरी निवासी साइबर अपराध का कुख्यात और मास्टर माइंड सीताराम मंडल को गिरफ्तार किया है। इस अपराधी को क्षेत्र में साइबर अपराध का जन्मदाता भी कहा जाता है। गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारी ने एक टीम बनाई जिसमें साइबर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर हरेंद्र राय और तेलंगाना पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार की निगरानी में सिन्दरजोरी और रिंगो चिंगों में छापेमारी किया गया, जिसमें अंतरराज्यीय कुख्यात फरार साइबर अपराधी सीताराम मंडल और मजीद अंसारी को गिरफ्तार किया है। सीताराम मंडल के ऊपर जामताड़ा समेत अंतरराज्यीय साइबर अपराध में 15 मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज है। सीताराम मंडल के ऊपर तेलंगाना के विभिन्न थानों में साइबर अपराध के सात मामले दर्ज है। वर्ष 2016 में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि थाना करमाटांड़ का सबसे पुराना साइबर अपराधी सीताराम मंडल है और साइबर अपराध को इस क्षेत्र में इसी ने बढ़ावा दिया है। 2013-2014 से साइबर अपराध में बहुत ही सक्रीय रहा है। इस साइबर अपराध की दुनिया से उसने अकूत कमाई की है। है।

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...

Bokaro Illegal Truck Parking: बोकारो में ट्रक चालकों के लिए नए...

Bokaro Illegal Truck Parking, बोकारो: शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग...