अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सारण पुलिस की खास पहल, संवाद कार्यक्रम ‘आवाज दो’

छपरा : अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस प्रशासन एवं डीएलएसए की ओर से बालिकाओं के साथ हो रहे शोषण एवं अत्याचार के रोकथाम तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक मुहिम सशक्त महिला सशक्त समाज ‘आवाज दो’ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेक्षागृह सारण में किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी सारण, पुलिस अधीक्षक सारण एवं अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस संवाद कार्यक्रम में सारण जिला के महिला संगठन, स्कूल की छात्राओं एवं अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने महिला हिंसा से संबंधित अपनी समस्याएं रखी, जिसके निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा उचित सुझाव दिया गया।

साथ ही इस संवाद कार्यक्रम में इप्टा और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अभिनेत्री एवं अभिनेत्रियों द्वारा बालिकाओं के ट्रैफिकिंग पर केंद्रीत नाटक अंधेरे में रोशनी की किरण का सार्थक सारगर्भित मंचन किया गया। नाटक में तीन बालिकाओं के व्यापार की तीन संक्षिप्त कहानियों को प्रस्तुत किया गया जो मानव अंग के व्यापारियों, देह व्यापार के व्यापारियों और कच्ची उम्र के प्यार के धोखे का शिकार हो कर अपना सर्वनाश कर बैठती हैं और जिन्हें पुलिस और डीएलएसए द्वारा न सिर्फ रेस्क्यू किया जाता है बल्कि इनके गुनहगारों को भी पकड़ा जाता है।

इस नाटक में तीन पीडित लडकियों का किरदार कनक श्रीवास्तव, अंजलि कुमारी, श्रेया सिंह तीन धोखेबाज प्रेमियों की भूमिका भाब्या, दिव्यांश, सोनिया राय, कोठेवाली की भूमिका में श्रेया श्रीवास्तव, और खलनायक की भूमिका में सागर कुमार ने बेमिसाल अभिनय प्रस्तुत किया। एसपी की भूमिका में लक्ष्मी कुमारी, पत्रकार की भूमिका में मनोरंजन पाठक, कोठे की गुरु माँ की भूमिका में कुमारी अनिशा ने शानदार अभिनय किया। शेष भूमिकाओं में श्रुति, शुभम राज सिंह, रुद्र आदित्य तिवारी, प्रेरणा श्रीवास्तव, श्रेयसी, आशिष कुमार सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, याशी, प्रियंका कुमारी तो सुत्रधार की भूमिका में अंकिता कुमारी, प्रतिमा, कामिनी, सौम्या कुमारी, कृति सिंह, आशिका कुमारी, हर्षित राज, हिमांशु सिंह, शुभम कुमार, रौनक कुमार आदि ने जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया। सूत्रधार की भूमिका में कंचन बाला वादकों विनय कुमार, आयुष कुमार मान ने अभिनेत्री अभिनेताओं का भरपूर साथ दिया। सहायक निर्देशक एवं रुप सज्जा रंजीत भोजपुरिया ने काफी शिद्दत से किया।

यह भी देखें :

नाटक का कंसेप्ट और विद्वान प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए सारण पुनीत कुमार गर्ग का रहा, मार्गदर्शन डीएम अमन समीर, एसपी डॉ. कुमार आशीष, सुझाव सचिव डीएलएसए धर्मेंद्र कुमार पांडेय, चीफ लैड्स पुर्णेन्दु रंजन, सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेन्द्र सिंह के सुझाव पर जिसे डॉ. अमित रंजन ने लिखा और निर्देशित किया है। इस मौके पर बालिकाओं और महिलाओं के बीच चुप न रहें नालसा को 15,100 और पुलिस को 112 पर कॉल करें का पुरजोर प्रचार कर डेमो भी प्रस्तुत किया गया। महिलाओं को छेड़‌छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज मांग, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना या फिर ऑफलाइन/ऑनलाइन इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब या अन्य किसी भी माध्यम से किसी भी तरह का शोषण के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा आवाज दो कार्यक्रम के तहत महिला हेल्पलाइन नंबर 9031600191 जारी किया गया।

यह भी पढ़े : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज होगा रावण वध, तैयारी पूरी

Saffrn

Trending News

BJP स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की बैठक,...

पटना : भाजपा अगले महीने स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है। स्थापना दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।...

नीतीश के इस्तीफे के बाद तेजस्वी का BJP पर बड़ा आरोप,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद (MLC) से इस्तीफे पर विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष...

PDS Kerosene Policy: झारखंड में LPG-बिजली वाले परिवार हो सकते हैं...

PDS Kerosene Policy: झारखंड सरकार पीडीएस के तहत केरोसिन योजना में बदलाव की तैयारी में है। LPG और बिजली वाले परिवारों को बाहर करने...

MLA से इस्तीफा देने के बाद नितिन नवीन का भावुक पोस्ट,...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है।...

अपराधियों का दुसाहस, युवक को घेर कर मारी गोली, गंभीर रूप...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां गांव में पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img