झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों से कम नहीं मंजूर, प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश आज दिल्ली से रांची लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जल्द गठबंधन दलों के नेताओं की बैठक होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस सीट शेयरिंग में 31 सीटों से कम कांग्रेस को मंजूर नहीं होगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों से कम नहीं मंजूर

वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम का झारखंड में कोई असर नहीं पड़ेगा। इस चुनाव परिणाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटा है। उन्होंने कहा कि इस महीने राहुल गांधी झारखंड आ सकते हैं।

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस और जेएमएम नेता के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई थी। इसमें बताया जा रहा था कि दोनों पार्टियों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई थी। इसमें कांग्रेस की ओर मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। वहीं जेएमएम की ओर से सीएम हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी बैठक में मौजूद रही थी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस और जेएमएम की बैठक के बाद के बाद कांग्रेस हाईकमान ने झारखंड कांग्रेस के प्रेदश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को दिल्ली बुलाया था। हालांकि हाईकमान से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को क्या आदेश मिला है, इसका पता नहीं चल पाया है।

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड मामले में नया मोड़! एलबी सिंह की नीतीश कुमार...

पटना: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव LB सिंह ने मुज़फ़्फ़रपुर अस्पताल में लगी आग की घटना के संबंध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री...

Chandil Murder Case: High Court ने फांसी की सजा रद्द की,...

सीबीएसई ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य किया। तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं...