गुजरात में दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत, बचाव अभियान जारी

Desk. खबर गुजरात से है। मेहसाणा जिले में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गई। मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव दल द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब कई मजदूर जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कादी शहर के पास एक कारखाने के लिए भूमिगत टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिला विकास अधिकारी ने बताया है कि मेहसाणा में एक निर्माण स्थल पर दोपहर 1:45 बजे के आसपास एक निजी कंपनी की इमारत गिरने से कई श्रमिक फंस गए।

उन्होंने कहा है, “हमारी जानकारी के अनुसार, 9-10 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं।” एक 19 वर्षीय लड़के को जीवित बाहर निकाला गया। साइट पर 8-9 कर्मचारी थे। शेष 2-3 फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। वहीं मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है, बचाव अभियान जारी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img