कटनी में बड़ा हादसा, टनल की दीवार धंसने से 9 मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बनायी जा रही टनल की दीवार के धंसने से नौ मजदूर दब गए जिसमें से 3 को सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं, 6 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है. घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए कहा है कि मजदूरों को सकुशल बचाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है. सीएम ऑफिस पूरी नजर रखें हुए हैं.

दरअसल, कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नर्मदा दायी तट नहर के लिए टनल का कार्य चल रहा था कि टनल की दीवार के अचानक धंसने से नौ मजदूर दब गए. हादसे की सूचना मिलने के बाद कटनी जिले के कलेक्टर एसपी सहित पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया है. जिसके बाद से लगातार बचाव व राहत कार्य जारी है. इसी बीच जबलपुर से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

भोपाल से भी एनडीआरएफ की टीम रवाना हुई है. जानकारी के मुताबिक, नौ में से तीन मजदूरों को सकुशल बचा लिया गया है. बाकी के छह मजदूरों को निकालने राहत और बचाव कार्य जारी है. कटनी के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का कहना है कि मजदूरों को सकुशल निकालने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय भी नजर रखा हुआ है. जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज जबलपुर तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है जिससे मजदूरों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके.

दाने-दाने को मोहताज हुए इस कंपनी के मजदूर, छह महीने से नहीं मिला पैसा

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...