हैदराबाद में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से तीन मजदूर की मौत, एक घायल

Desk. खबर तेलंगाना से है। हैदराबाद के एलबी नगर में एक होटल के निर्माणाधीन तहखाने में मिट्टी की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है।

हैदराबाद में बड़ा हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 10 मजदूर तहखाने में खुदाई के काम में लगे हुए थे, तभी दीवार ढह गई, जिससे उनमें से कुछ मलबे में फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक खम्मम जिले के सीतारामपुरम थांडा के निवासी थे। पुलिस अधिकारी फिलहाल होटल स्टाफ से घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...