Advertisment

नशे के कारोबार में झारखंड की मॉडल, घर से ब्राउन शुगर बरामद

रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक गिरोह का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक युवती और एक युवक को दबोचा है. हालांकि युवक सरगना पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. युवती का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है जो मॉडलिंग का काम करती है. युवती पिछले ढाई वर्ष से दिल्ली में रहती थी और वर्तमान में रांची आई हुई थी और गांधी नामक ड्रग्स तस्कर के सम्पर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ी. जानकारी के अनुसार युवती नशे की पुड़िया को सप्लाई करने के लिए एजेंट की भर्ती करती थी और नए नशे करने वाले युवको को जाल में फंसाकर ड्रग्स का अवैध कारोबार करवाती थी.

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली एएसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर इलाके में ड्रग्स का अवैध कारोबार हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने ड्रग्स की पुड़िया सप्लाई करने आए युवक हर्ष कुमार नामक आरोपी को दबोचा और फिर उसकी निशानदेही पर ही ज्योति भारद्वाज को विद्यानगर से गिरफ्तार किया. उसके पास से 28 ग्राम ब्रॉउन शुग्गर बरामद किया गया है.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

दानापुर में ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...