विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की मजबूत भागीदारी, प्रशांत बोले- 25 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं

पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के आगामी विधानसभा उप-चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने लाखों की संख्या में आए लोगों के बीच ऐलान किया कि जन सुराज आगामी चार विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव लड़ेगा। इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने जनता से इस फैसले पर राय भी ली, जहां जनता ने जोरदार समर्थन के साथ प्रशांत और जन सुराज का स्वागत किया। प्रशांत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का चुनाव हम 2025 में जीतना चाहते हैं या 2024 में ही। अगर बिहार की जनता चाहती है, तो हमें 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। हम इस नवंबर में होने वाले उपचुनावों में ही मामला सेटल कर सकते हैं।

नवंबर में बिहार की चार विधानसभा सीटों-रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमानगंज पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जहां के मौजूदा विधायक अब सांसद बन चुके हैं और खुद को बड़े नेता मानते हैं। प्रशांत किशोर ने जनता से पूछा, क्या हम इन चारों को चुनौती देकर हरा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने बिहार की जनता से पूछा की आप बताइए चुनौती ले ले, हरा दे इन चारों को अगर नवंबर में ये चारों लोग उपचुनाव हार जाते हैं तो बिहार से इन चार नेताओं का बोरिया बिस्तर समेटना शुरू हो जाएगा इसलिए 2025 तक नहीं रुकना हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारी रणनीति साफ है। अगर हम इन चार महारथियों को नवंबर के उपचुनाव में हराते हैं, तो यह एक स्पष्ट संदेश होगा कि 2025 के चुनाव में बिहार की जनता बदलाव चाहती है। इसलिए 2025 तक नहीं रुकना है, हमें अभी से तैयारी करनी है।

यह भी पढ़े : प्रशांत ने कहा- समाज के प्रबुद्ध लोग अगर लोकतंत्र में भागीदार नहीं बनेंगे तो मूर्ख लोग ही करते रहेंगे शासन 

यह भी देखें :

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img