सीमा सिंह बनी आजसू, रांची महिला महानगर की अध्यक्ष  

Ranchi-हमारा दुर्भाग्य है कि खनिज संपदाओं से समृद्ध झारखंड की महिलाएं दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर हैं. अब ये परिस्थितियां बदलनी होगी. हर महिला को सम्मान के साथ जीवन यापन का अवसर मिले, इसके लिए महिलाओं को भी राजनीति में आगे आना होगा. उक्त बातें हरमू रोड में रांची आजसू महिला महानगर सम्मलेन को संबोधित करते हुए आजसू के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने कही.

2a9e2fae ca58 4d26 88db f3fcc22f18f8 22Scope News

कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन रांची, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने किया. कार्यक्रम को केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, गोमिया विधायक सह रांची जिला प्रभारी लंबोदर महतो पार्टी, जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, केंद्रीय संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, केंद्रीय सदस्य विजेता वर्मा आदि ने भी संबोधित  किया.

सम्मेलन में सर्वसम्मति राय से सीमा सिंह को रांची, आजसू महिला महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मदारी दी गई.

कार्यक्रम में ऋतु रंजन सहाय, कंचन सिंह, नेहा सिंह, शालू कुमारी, प्रभावती देवी, शुरू मुंडा, करुणा, निलोफर, मीरा देवी, रसोवती देवी, सीमा देवी, असरिता टोपनो, ज्ञान सिंहा, बंटी यादव, रमेश गुप्ता,सुनिल यादव, बिरेंद्र प्रसाद राकेश सिंह, आशीष कुमार पाठक,अमित वर्मा, रीतलाल महतो आदि शामिल रहें.

 

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...