
पटना : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का सीएम नीतीश कुमार के साथ बैठक कर रहे थे जो कि खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू और भाजपा के बीच सीट सहमति नहीं बनी है। झारखंड में जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि अभी भी बातचीत चल रही है। बातचीत अभी फाइनल नहीं हुआ है। बीजेपी के आलाकमान से बातचीत अभी चल ही रही है। उनसे पूछा गया कि भाजपा ने दो सीट देने की बात कही है। उन्होंने कहा नहीं अभी बातचीत चल रही है, बातचीत के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
झारखंड चुनाव की घोषणा से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव प्रभारी अशोक चौधरी के साथ बैठक हुई। नीतीश कुमार अशोक चौधरी से पूरे मामले पर फीडबैक ली। बैठक में चुनाव और सीट बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चली। बता दें कि आज मुख्य चुनाव आयोग दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान करने वाला है।
यह भी देखें :
NDA के बैनर तले झारखंड में लड़ेंगे चुनाव – विजय कुमार चौधरी
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि झारखंड में हम एनडीए के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। हमें एनडीए में सम्मानजनक सीट मिलेगी। जिस पर हमलोग चुनाव लड़ेंगे। हमारी पार्टी ने 11 विधानसभा सीट पर अपनी तैयारी की है लेकिन एनडीए गठबंधन में सामंजस्य को देखते हुए हमलोग चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़े : Breaking : भोजपुर, कैमूर व गया उपचुनाव की आज होगा ऐलान
महीप राज की रिपोर्ट




