Advertisment

Toll Plaza के कर्मियों ने वाहन चालक की कर दी पिटाई फिर….

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में टॉल प्लाजा पर मंगलवार को जम कर हंगामा हुआ जिसके बाद मौके पर पहुंचे राजद के पूर्व विधायक धरना पर बैठ गए। बाद में काफी मान मनौव्वल के बाद राजद के पूर्व विधायक शांत हुए और फिर मामला शांत किया जा सका। मामला भारत नेपाल को जोड़ने वाली एनएच पर सुगौली में स्थित टॉल प्लाजा की है। बताया जा रहा है कि टॉल नहीं देने पर हुए विवाद के बाद टॉल प्लाजा कर्मियों ने एक वाहन चालक की पिटाई कर दी। वाहन चालक की पिटाई से आक्रोशित हो कर स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र राम मौके पर पहुंचे और राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए। लोगों ने बताया कि कुछ लोग तीन गाड़ियों से रक्सौल ट्रेन में चढ़ने जा रहे थे। टॉल प्लाजा से गुजरते वक्त दो वाहनों का टॉल उनके फास्टटैग से कट गया जबकि तीसरे वाहन पर लगा फास्टटैग रिचार्ज नहीं था और चालक ने पैसे नहीं होने की बात कह लौटते वक्त टॉल का पैसा देने की बात करने लगा। इसी बात पर विवाद बढ़ने लगा जिसके बाद टॉल के कर्मियों ने चालक की पिटाई कर दी।

इस दौरान राजद के पूर्व विधायक ने राज्य सरकार पर हमला किया और कहा कि नीतीश के राज में आपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है और उसी का नतीजा है कि टॉल प्लाजा के कर्मी भी अपराधियों की तरह वाहन चालक की पिटाई कर दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Crime की योजना बना रहे 9 बदमाश गिरफ्तार, हथियार और…

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Toll Plaza Toll Plaza Toll Plaza

Toll Plaza

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...