Advertisment

जदयू नेता की दबंगई आई सामने, सीओ के चालक को सरेराह नंगा कर की पिटाई, विडियो वायरल

नवादाः जदयू नेता सह रविकांत पूनम बीएड कॉलेज के निदेशक अजय सिंह की दबंगई सामने आई है. जहां जदयू नेता ने नारदीगंज के पूर्व सीओ के प्राइवेट चालक को सरेराह नंगा कर जमकर पिटाई कर दी है. जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये घटना उस वक्त घटी जब पीड़ित वाहन चालक धर्मराज कुमार सीओ के पति संतोष कुमार सहित अन्य लोगों के साथ एक कार पर सवार होकर झारखंड में स्थित देवघर पूजा करने जा रहे थे. तभी बीच रास्ते वरिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसूत गांव के पास जदयू नेता ने कार को रुकवा कर सभी को कार से उतारा. जिसके बाद वाहन चालक को सरेराह नंगा कर पिटाई कर दिया है. वहीं इस घटना से हताश पीड़ित वाहन चालक धर्मराज कुमार ने इस घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाना की पुलिस से किया है. पुलिस प्रशासन से पीड़ित चालक ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित चालक का मामला दर्ज कर फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...