Begusarai में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

बेगूसराय: बिहार में अपराधी एकदम बेख़ौफ़ हो कर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं और फिर आराम से निकल भी जाते हैं। बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं को देख कर साफ पता चलता है कि अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं है। ताजा घटना बेगूसराय की है जहां अपराधियों ने मंगलवार की शाम में सरेआम गोलीबारी की। अपराधियों की गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बेगूसराय के सदानंदपुर ढाला के समीप की जबकि घायल की पहचान सदानंदपुर निवासी देवदत्त कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा कि घायल अपने दोस्त के साथ पूजा करने के लिए मंदिर गया था। इसी दौरान कई अपराधी वहां पहुंच कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग के दौरान अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे और इसी बीच गोली देवदत्त के सीने में लग गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना पर बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Vaishali ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है, बोधगया और राजगीर आनेवाले श्रद्धालु भी यहां आएंगे- CM

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai Begusarai
Begusarai

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...