Poisonous Liquor से फिर गई 4 की जान, दो अस्पताल में भर्ती

सारण: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और शराबबंदी के बावजूद लोग अवैध शराब पीने और बेचने का सिलसिला खत्म नहीं कर रहे हैं। अवैध जहरीली शराब पीने से अब तक राज्य में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी बावजूद इसके लोग बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर बिहार में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों के आँखों की रौशनी चली गई। मृतक के परिजन जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं, वहीं दो लोगों के आंख की रौशनी चली गई जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हालांकि अभी इस बात की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सारण के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बराहीपुर गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य युवकों की आँखों की रौशनी चली गई। इसके साथ ही सिवान के भगवानपुर प्रखंड के कौड़ियां में भी तीन लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की बात कही जा रही है।

जानकारी मिल रही है कि मंगलवार की रात तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दो शवों को कब्जे में ले ली है जबकि तीसरे के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजन जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं। मामले की जांच के लिए आलाधिकारी घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए हैं। फ़िलहाल प्रशासन ने शराब की वजह से मौत की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें-    Tejashwi निकले अपनी यात्रा पर, गिरिराज सिंह पर लगाया बड़ा आरोप…

https://youtube.com/22scope

Poisonous Liquor Poisonous Liquor Poisonous Liquor

Poisonous Liquor

Jharkhand Students Scheme: झारखंड के 800 छात्रों को साइकिल देने के...

Jharkhand Students Scheme: सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित TVS सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान,...

Jamshedpur Brain Malaria Outbreak: तेज बुखार को हल्के में लेना पड़...

Jamshedpur Brain Malaria outbreak: सेरेब्रल मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पोटका ब्लॉक में निगरानी बढ़ा...

Jharkhand Teachers Appointment Letter: रांची में 1,042 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति...

Jharkhand Teachers Appointment Letter: झारखंड सरकार ने राज्य के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में एक...