Tejashwi निकले अपनी यात्रा पर, गिरिराज सिंह पर लगाया बड़ा आरोप…

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी यात्रा आज फिर से शुरू कर रहे हैं। वे अपनी यात्रा के तहत आज बांका के लिए रवाना हो गए। बांका रवाना होने के दौरान उन्होंने पटना में पत्रकारों से बात की और इस दौरान वे विपक्ष पर भी हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं जहां हम पंचायत और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पार्टी की मजबूती पर चर्चा की जाएगी। इस यात्रा के पूरा होने के बाद फिर हम जनता के बीच जायेंगे और जनता से भी बात करेंगे।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार के चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में जीत का दावा किया और कहा कि पिछले उपचुनाव में भी चार सीटों में से तीन सीट पर हमारी इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। इस बार उपचुनाव में भी हम जीत दर्ज करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब हम सरकार में थे तब हर तरह के काम होते थे लेकिन अब कोई काम नहीं हो रहा है। पहले लोगों को रोजगार और नौकरी मिलती थी लेकिन अब बेरोजगार लोगों को कोई आशा नहीं दिखाई दे रही है।

तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि सभी धर्मों का हमें सम्मान करना चाहिए। नफरत फैलाने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनकी अपनी कोई उपलब्धि तो है नहीं। वर्षों से केंद्र में मंत्री हैं लेकिन फिर भी कोई उपलब्धि नहीं है। अगर उपलब्धि होती तो जनता के बीच जा कर बताते लेकिन ये तो समाज को तोड़ने और हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाते हैं।

ये लोग नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा, महंगाई की बात नहीं करते हैं बस जब भी बात करते हैं तो हिन्दू मुस्लिम को कैसे लड़ाया जाये, करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो, बड़ा से बड़ा आदमी हो लेकिन अगर राज्य में दंगे करवाने की, नफरत की राजनीति करेगा तो फिर राजद चुप नहीं बैठेगी। हम हर जगह विरोध दर्ज करवाएंगे।

यह भी पढ़ें-  अब School में पत्रकार नहीं ले जायेंगे कैमरा और माइक, शिक्षा विभाग ने जारी किया…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...